जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत

A young man was hit by a train and died near the Jigni railway crossing.
 
जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत

गड़वार (बलिया)। थाना क्षेत्र के जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब सौ मीटर दूर गुरुवार सुबह लगभग 10:15 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को इस मार्ग से शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक युवक किसी कारणवश ट्रेन की जद में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के सवरूपुर निवासी आलोक ठाकुर (26) पुत्र राधेश्याम ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags