मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, कुश्ती दंगल से लौटते समय वारदात

Young man shot dead in Mathura; incident occurred while returning from a wrestling match.
 
wedewq

मथुरा। थाना नौझील क्षेत्र के गांव मुड़लिया में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रवनी सिंह पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई है।

बताया गया कि रवनी सिंह गांव में आयोजित कुश्ती दंगल देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाजना रोड स्थित यूवी भट्टा के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से रवनी सिंह की मौके पर ही मौत हो ग

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


 

Tags