युवाओं को देश की तरक्की के लिए आगे आना होगा : मनोज वर्मा

Youth must come forward for the country's progress: Manoj Verma
 
adwe
उन्नाव। देश अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस गति को बनाए रखने के लिए युवाओं को और अधिक मेहनत, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा। यह बात लखनऊ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक डिप्टी कंट्रोलर एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मनोज वर्मा ने उन्नाव के मियागंज स्थित विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कही।

विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधिका सविता सिंह एवं प्रधानाचार्या गरिमा सिंह की उपस्थिति में मुख्य अतिथि मनोज वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मनोज वर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की आदत से आजादी पाने तथा अपने समय और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. शरद गुप्ता ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने फास्ट फूड के बढ़ते चलन और उसके दुष्परिणामों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

sdAW

देशभक्ति से सराबोर हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व का संदेश दिया। वहीं स्वच्छता पर आधारित नाटक के जरिए साफ-सफाई को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी व्यक्त किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रबंधिका सविता सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अंशिका शर्मा ने किया।

weewew

इस अवसर पर विद्यालय की रीना राय, अनुभा सिंह, सुचित्रा सिंह, शशि प्रभा, शालिनी सिंह, शोइबा, मानसी, रेखा पाल, मंदाकिनी गुप्ता, निशा सिंह, शैल वर्मा ‘शालू’, डॉ. राका रानी जैन, शान्तनु सिंह, संजना श्रीवास्तव, पूनम चौधरी और मृदुला अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags