युवा खत्री सभा लखनऊ ने किया शस्त्र पूजन, वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
लखनऊ। विजयदशमी के पावन पर्व पर युवा खत्री सभा लखनऊ की ओर से चौक स्थित स्वर्गीय रमेश कपूर बाबा पार्क, लोहिया पार्क के सामने पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में खत्री समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के समक्ष शस्त्र पूजन के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
युवा खत्री सभा लखनऊ के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक ऋषि कपूर ने उत्तर प्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष अचल मेहरोत्रा, अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन धवन ‘बंटी’, समाजसेवक वत्सल बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक खरे ‘अंशु’ तथा उत्तर प्रदेश खत्री सभा के महामंत्री अशोक खत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ऋषि कपूर ने कार्यक्रम में शामिल खत्री समाज के सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता, परंपराओं के संरक्षण और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात सूक्ष्म जलपान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अचल मेहरोत्रा, नवीन धवन ‘बंटी’, शिवम मेहरोत्रा, ऋषि कपूर (अध्यक्ष, युवा खत्री सभा लखनऊ), श्रीकांत मेहरोत्रा, दीपू खत्री, शरद कपूर, रजनीश चोपड़ा, राजेंद्र कपूर, राहुल खन्ना, रोहित खन्ना, राजेश बत्रा, राजकुमार मेहरोत्रा, जय आनंद, अनूप कपूर, मोहिनी टंडन, हिमांशु गर्ग, सोनू कपूर, प्रवीण धवन, शेखू धवन, राजेश खन्ना, उत्तम बोहरे, सूर्यांश चौरसिया, सुशील अग्रवाल, संजय रस्तोगी, अमित टंडन, विशाल गुप्ता, सतीश वर्मा, मनोज मेहरोत्रा, पप्पी टंडन, किशोर टंडन, सुबोध टंडन, अशोक गुप्ता, डॉ. अंकित मेहरोत्रा, अरविंद अरोरा, सौरभ टंडन, राजीव कपूर, शुभ कपूर, शिशिर सेठ, बंटी पंजाबी, पंकज सोंधी एवं अथर्व मल्होत्रा सहित खत्री समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम ने विजयदशमी के अवसर पर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान का संदेश दिया।
