भीषण ठंड में युवा मंडल चौक ने बांटे 1600 कंबल व गर्म टोपियां
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। उनके साथ पार्षद अनुराग मिश्रा, अन्नू, मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजीव, राजेश भरत, दीपक, पंकज, संरक्षक राधे मोहन, गिरिराज किशोर तथा महिला मंडल से रितु, लता, मोनिका और ऊषा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान पिछले एक दशक से निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं असहाय वर्ग को सर्दी से राहत प्रदान करना है। संगठन ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से युवा मंडल चौक द्वारा लगातार 11वें वर्ष ‘नर सेवा नारायण सेवा’ अभियान के तहत 1600 कंबल एवं गर्म टोपियों का वितरण गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के दौरान अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ गर्म चाय और बिस्कुट भी वितरित किए गए
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। उनके साथ पार्षद अनुराग मिश्रा, अन्नू, मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजीव, राजेश भरत, दीपक, पंकज, संरक्षक राधे मोहन, गिरिराज किशोर तथा महिला मंडल से रितु, लता, मोनिका और ऊषा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान पिछले एक दशक से निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं असहाय वर्ग को सर्दी से राहत प्रदान करना है। संगठन ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
