एमएलके पीजी कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सुधांशु पाठक ने हासिल किया प्रथम स्थान युवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिशन पर छात्र-छात्राओं

युवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिशन पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार, अंश श्रीवास्तव दूसरे और राज्यवर्धन सिंह तीसरे स्थान पर रहे
 
bxdbnsns
बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान माह के अंतर्गत गुरुवार को एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के सभागार में ‘युवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिशन’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सुधांशु पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने की। उन्होंने कहा कि युवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिशन का मुख्य उद्देश्य देश की युवा आबादी को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। युवा किसी भी देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

 

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विमल प्रकाश वर्मा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में युवाओं को अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श संबंधी सहायता उपलब्ध कराना इस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. विमल वर्मा, डॉ. प्रमोद यादव और डॉ. अभिषेक कुशवाहा शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की विषय-वस्तु, प्रस्तुति और भाषा के आधार पर परिणाम घोषित किए। इसमें सुधांशु पाठक को प्रथम, अंश श्रीवास्तव को द्वितीय और राज्यवर्धन सिंह को तृतीय स्थान के लिए चुना गया।

इस अवसर पर प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. शिव महेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, डॉ. पंकज गुप्ता और अनिल पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags