स्वतंत्रता दिवस पर ज़ी सिनेमा का खास तोहफ़ा: सनी देओल की दमदार ‘जाट’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी का नजरिया
फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने कहा, जाट’ मेरे जुनून का नतीजा है, जिसमें मैं हमेशा से असली और ज़मीन से जुड़ी कहानियां दिखाना चाहता था। इसे मैंने एक क्लासिक हीरो बनाम सिस्टम ड्रामा के रूप में देखा, जो हर दौर में प्रासंगिक रहेगा। यह मेरी बॉलीवुड में पहली पेशकश है, और मेरे लिए बेहद खास है। भले ही इसे बड़े पर्दे के लिए बनाया गया हो, लेकिन इसका असर घरों में भी उतना ही गहरा होगा। ज़ी सिनेमा के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ अब ‘जाट’ की सच्चाई और उसका जज़्बा देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगा।
रणदीप हुड्डा का अनुभव
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे रणदीप हुड्डा ने साझा किया, जब मुझे पता चला कि ‘जाट’ में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करूंगा, तो मैं तुरंत इस कहानी से जुड़ गया। गोपीचंद मलिनेनी की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत है दमदार खलनायक, मजबूत नायक और हिम्मत से भरी कहानियां। ये कहानियां दर्शकों को गहराई से जोड़ती हैं और जब इन्हें स्क्रीन पर पावरफुल अंदाज़ में पेश किया जाता है, तो उनका असर लंबे समय तक रहता है। अब जब इसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है, तो मुझे खुशी है कि ‘जाट’ का असर और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगा।
आज़ादी एक्सप्रेस – तीन फिल्मों का शानदार सफर
ज़ी सिनेमा ने इस स्वतंत्रता दिवस को ‘आज़ादी एक्सप्रेस’ नाम दिया है, जिसमें दर्शकों को मिलेगा तीन बेहतरीन फिल्मों का संगम:
-
सुबह 10:00 बजे – द साबरमती रिपोर्ट
-
दोपहर 12:30 बजे – सनी देओल की दमदार जाट
-
शाम 3:30 बजे – रोमांचक द केरला स्टोरी
इन तीनों फिल्मों का मकसद है भारत के गर्व, साहस और कभी हार न मानने वाले जज़्बे को सेलिब्रेट करना।
तो इस 15 अगस्त, अपने कैलेंडर में तारीख़ तय कर लीजिए और जुड़ जाइए इस खास सिनेमाई सफर के साथ—जो मनाएगा सच्चाई, हिम्मत और इंसानी जज़्बे का जश्न। ‘द साबरमती रिपोर्ट’, ‘जाट’ और ‘द केरला स्टोरी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर—सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।
