कानपुर में फैशन और ग्लैमर का संगम, रिलायंस ट्रेंड्स की री-ओपनिंग पर ज़ोया अफ़रोज़ ने बिखेरा अपनी अदाओं का जादू
कानपुर में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक स्टोर री-ओपनिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैशन, संस्कृति और आधुनिक जीवनशैली के उत्सव के रूप में सामने आया। देश के विभिन्न शहरों से आए पेशेवर मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रिलायंस ट्रेंड्स के नवीनतम कलेक्शन में एथनिक और पारंपरिक परिधानों की भव्यता के साथ-साथ फॉर्मल और वेस्टर्न फैशन के आधुनिक ट्रेंड्स भी देखने को मिले।
"रंग, रिवायत और रैंप" थीम पर आधारित इस फैशन शो के विभिन्न सीक्वेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘ट्रॉपिकल ब्लूम’ में गोवा से प्रेरित फ्लोरल थीम की ताजगी और रंगों का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। ‘कॉर्पोरेट चिक’ ने आधुनिक पेशेवर जीवन की गरिमा, आत्मविश्वास और एलीगेंस को मंच पर उतारा, जबकि ‘अर्बन लाइफस्टाइल’ में वेस्टर्न, कैज़ुअल और डेनिम फैशन का स्टाइलिश अंदाज़ युवाओं को खासा आकर्षित करता नजर आया। कार्यक्रम का समापन ‘एथनिक एलीगेंस’ के साथ हुआ, जिसने भारतीय संस्कृति, रंगों और हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
फैशन, संगीत और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजी इस शाम ने कानपुरवासियों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया, जहां परंपरा और आधुनिकता एक साथ कदमताल करती दिखाई दीं। रिलायंस ट्रेंड्स का यह आयोजन शहर के फैशन प्रेमियों को न केवल नए ट्रेंड्स से परिचित कराने वाला रहा, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय फैशन अनुभव का हिस्सा भी बना गया।
इस अवसर पर अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने कहा, “कानपुर हमेशा से अपनी संस्कृति, अपनत्व और विशिष्ट अंदाज़ के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों में फैशन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई देता है। मुझे खुशी है कि रिलायंस ट्रेंड्स इस शहर में फैशन और परंपरा को एक नए रूप में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।”
ज़ोया अफ़रोज़ भारतीय फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में फिल्मों, वेब सीरीज तथा फैशन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई
