Zydus Lifesciences ने भारत में लॉन्च किया किफायती ड्रग-फ्री OPEP डिवाइस ‘PAPPEAR

Zydus Lifesciences launches affordable drug-free OPEP device ‘PAPPEAR™’ in India
 
Zydus Lifesciences ने भारत में लॉन्च किया किफायती ड्रग-फ्री OPEP डिवाइस ‘PAPPEAR™
लखनऊ, फरवरी 2026: इनोवेशन-आधारित वैश्विक लाइफ-साइंसेज कंपनी Zydus Lifesciences लिमिटेड ने भारत का पहला किफायती ऑसिलेटिंग पॉजिटिव एक्सपायरेटरी प्रेशर (OPEP) डिवाइस PAPPEAR™ लॉन्च किया है। 3-रेज़िस्टेंस सिस्टम से लैस यह हैंडहेल्ड, ड्रग-फ्री डिवाइस सीओपीडी, अस्थमा और ब्रोंकिइक्टेसिस से पीड़ित मरीजों में छाती की जकड़न कम करने, बलगम साफ करने और सांस लेने में सुधार में सहायक है। इसका डिजाइन पेटेंटेड है।

भारत में 90 लाख से अधिक लोग गंभीर श्वसन रोगों से जूझ रहे हैं। इन मरीजों में लगातार बलगम बनना आम समस्या है, जिसके लिए रोज़ाना उपयोग योग्य एयरवे क्लीयरेंस समाधान की जरूरत होती है। PAPPEAR™ को Aerodel Technology Innovations Private Limited के साथ समझौते के तहत लॉन्च किया गया है। यह भारतीय मेडिकल डिवाइस कंपनी ड्रग-डिलीवरी पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन को सरल बनाने पर काम करती है। रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण के तहत इसे 990 रुपये प्रति यूनिट की किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।

प्रबंधन की प्रतिक्रिया

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Sharvil Patel ने कहा,ज़ाइडस में पेशेंट-सेंट्रिक इनोवेशन का उद्देश्य रोज़मर्रा की देखभाल को अधिक सुलभ बनाना है। PAPPEAR™ के साथ हम एक ड्रग-फ्री, हैंडहेल्ड समाधान पेश कर रहे हैं, जिसे सीओपीडी, अस्थमा और ब्रोंकिएक्टेसिस से पीड़ित मरीजों की बेहतर सांस लेने में मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है।”

OPEP थेरेपी क्या है और कैसे काम करती है?

OPEP (Oscillating Positive Expiratory Pressure) थेरेपी में एक पारदर्शी हैंडहेल्ड डिवाइस का उपयोग होता है, जो सांस छोड़ते समय दबाव और कंपन उत्पन्न करता है। इससे:

  • जमे हुए बलगम को ढीला करने में मदद मिलती है

  • श्वसन नलिकाएं खुलती हैं

  • बलगम बाहर निकालना आसान होता है

  • खांसी और सांस की तकलीफ कम हो सकती है

क्लिनिकल दिशानिर्देशों में OPEP आधारित एयरवे क्लीयरेंस की सिफारिश की जाती है, लेकिन किफायती उपलब्धता की कमी के कारण कई मरीज इससे वंचित रह जाते हैं। PAPPEAR™ इसी पहुंच की कमी को दूर करने का प्रयास है।

ui0u

भारत में बढ़ते श्वसन रोग

देश में श्वसन रोगों के बढ़ने के पीछे कई कारण हैं:

  • लगातार वायु प्रदूषण

  • जलवायु परिवर्तन और एलर्जी कारकों में वृद्धि

  • तेज़ शहरीकरण

  • फेफड़ों की बीमारियों की देर से पहचान

रेस्पिरेटरी सेगमेंट में ज़ाइडस की मजबूत मौजूदगी

Zydus Lifesciences भारत की प्रमुख रेस्पिरेटरी दवा कंपनियों में से एक है। कंपनी ओरल ब्रोंकोडायलेटर सेगमेंट में Deriphyllin के साथ अग्रणी है।

इनहेलेशन पोर्टफोलियो में कंपनी:

  • ICS + LABA

  • LABA + LAMA

  • Single Inhaler Triple Therapy (SITT)

जैसी थेरेपी प्रदान करती है। कंपनी ने Forglin और Forglin Plus के साथ सेगमेंट में विस्तार किया, जबकि रोज़ाना एक बार ली जाने वाली ट्रिपल थेरेपी जैसे Odihel G और Umiflo Plus भी लॉन्च की हैं।

Tags