पद्मविभूषण रतन टाटा की विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी
Padma Vibhushan Ratan Tata's legacy of humility, generosity and purpose will continue to inspire future generations
Thu, 10 Oct 2024
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि देश के बड़े उद्योगपती टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्यविभूषण रतन टाटा जी के निधन पर व्यापारीयो ने शोक व्यक्त करते हुए एक दूरदर्शी राष्ट्रभक्त कारोबारी लेकिन साधारण इंसान की तरह दिखने वाले महान व्यक्तित्व के मालिक रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच में नहीं हैं,
लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।वह ऐसे व्यवसायी थे जिनके लिए वित्तीय धन और सफलता तब सबसे उपयोगी थी जब इसे वैश्विक समुदाय की सेवा में लगाया जाय।
चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल अमरनाथ मिश्र पवन मनोचा देवेंद्र गुप्ता विनोद अग्रवाल अनुराग मिश्र अभिषेक खरे उमेश शर्मा सुहैल हैदर अल्वी जितेन्द्र सिंह चौहान रविंद्र नाथ रस्तोगी साकेत शर्मा सहित लखनऊ व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।