बचपन का सपना हुआ सच: टीम इंडिया की जर्सी देख इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
जब थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु जर्सी लेकर पहुंचे होटल रूम
BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक बेहद खूबसूरत और संस्कारी पल देखने को मिला। जब टीम इंडिया के मशहूर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु (Raghavendra) वैभव के होटल के कमरे में भारतीय जर्सी का बॉक्स लेकर पहुंचे, तो 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने सभ्यता की मिसाल पेश की दरवाजा खुलते ही वैभव ने सबसे पहले रघु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।इसके बाद जैसे ही उन्होंने जर्सी का बॉक्स खोला और नीली जर्सी को अपने हाथों में लिया, वे कुछ देर तक निशब्द होकर बस उसे निहारते रहे।उनके चेहरे पर बचपन के संघर्ष की कहानी और आंखों में सपना पूरा होने की चमक साफ देखी जा सकती थी।
शब्दों में बयां नहीं कर सकता यह एहसास" — वैभव सूर्यवंशी
अपनी इस बेमिसाल खुशी और जर्सी मिलने के अनुभव पर बात करते हुए वैभव ने कहा जिस दिन मैंने पहली बार हाथ में बल्ला उठाया था और मैदान पर कदम रखा था, आज वो सबसे बड़ा सपना सच हो गया है। सच कहूं तो मैं इस जादुई एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जर्सी देखते ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसा घट जाता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी न हो। जब ऐसा होता है, तो समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें। मेरे साथ भी बिल्कुल वैसा ही हुआ।"
IPL 2026 में मचाया था तहलका, अब आयरलैंड में इतिहास रचने की बारी
वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम तक का सफर किसी सुनहरे ख्वाब जैसा रहा है, लेकिन इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और निरंतरता है:
-
रिकॉर्डतोड़ IPL करियर: वैभव लगभग एक साल पहले आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।
-
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप: हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 में वैभव ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्ड 71 छक्के जड़े और कुल 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा जमाया।
-
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार: आईपीएल के अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी लगातार रनों की बरसात की, जिसके इनाम स्वरूप उन्हें तुरंत टीम इंडिया का टिकट मिल गया।
अब पूरी दुनिया की नजरें आयरलैंड के खिलाफ इस 15 साल के स्टार बल्लेबाज के इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाला यह युवा 'वंडर बॉय' अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्या कमाल दिखाता है।
