एडिलेड टेस्ट: उस्मान ख्वाजा बाहर, कमिंस–लायन की वापसी

Adelaide Test: Usman Khawaja ruled out, Cummins and Lyon return.
 
Pat Cummins

एडिलेड। एशेज सीरीज़ के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें उस्मान ख्वाजा को एक बार फिर बाहर रखा गया है। कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लायन की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों को माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट की जगह शामिल किया गया है। पहले दो टेस्ट जीतकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड में जीत के साथ एशेज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

कमिंस की पांच महीने बाद वापसी

पैट कमिंस जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज़ के दौरान लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। यह उनकी पांच महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी है। नाथन लायन के साथ मिलकर दोनों के नाम अब तक 871 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

  • ट्रैविस हेड

  • जेक वेदराल्ड

  • मार्नस लाबुशेन

  • स्टीव स्मिथ

  • कैमरन ग्रीन

  • एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)

  • जोश इंग्लिस

  • पैट कमिंस (कप्तान)

  • मिचेल स्टार्क

  • नाथन लायन

  • स्कॉट बोलैंड

नेसर और डॉगेट को बाहर किए जाने पर चर्चा

नेसर को बाहर बैठना पड़ा, जबकि उन्होंने गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। वहीं डॉगेट पहले दो टेस्ट में 7 विकेट लेकर स्कॉट बोलैंड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। इसके बावजूद कमिंस और लायन की फिटनेस के बाद टीम प्रबंधन ने अनुभव को प्राथमिकता दी।

हेड–वेदरल्ड ओपनिंग जोड़ी पर कप्तान का भरोसा

कप्तान कमिंस ने ओपनिंग संयोजन को लेकर कहा—अभी के लिए यह सही लग रहा है। आगे चलकर बदलाव हो सकता है। ट्रैविस हेड का ओपन करना और वेदराल्ड के साथ उनकी साझेदारी काफी प्रभावी रही है।”

ख्वाजा के भविष्य पर सवाल, लेकिन दरवाज़ा बंद नहीं

39 वर्ष के होने जा रहे उस्मान ख्वाजा के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं, लेकिन कमिंस ने उनकी वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया।अगर हमें नहीं लगता कि वह सीधे टीम में आ सकते हैं, तो वे स्क्वाड में ही नहीं होते। जरूरत पड़ी तो उनके लिए रास्ता जरूर है।”

इंग्लैंड में एक बदलाव

इंग्लैंड ने भी अपनी XI में एक बदलाव करते हुए जोश टंग को शामिल किया है, जबकि गस एटकिंसन को बाहर किया गया है।

Tags