कायरन पोलार्ड के बाद अब उनका बेटा भी मुंबई टीम में एंट्री

After Kieron Pollard, now his son is also included in the Mumbai team
 
कायरन पोलार्ड  के बाद अब उनका बेटा भी मुंबई टीम में एंट्री 
दुनिया में बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी हिटिंग पावर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड जितनी तगड़ी रही हो। पोलार्ड बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कई बार कमाल कर चुके हैं। आईपीएल में अगर मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार की चैंपियन रही है तो उसमें एक बड़ा हाथ खुद कायरन पोलार्ड का ही रहा है।

 हालांकि ये खिलाड़ी अब क्रिकेट से संन्यास ले चुका है और फिलहाल पोलार्ड मुंबई इंडियंस के सपोर्टिंग स्टाफ में काम कर रहे हैं। पोलार्ड तो रिटायर हो गए लेकिन इस वक्त उनका बेटा क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाना शुरू कर चुका है।कायरन पोलार्ड के बेटे कैडेन पोलार्ड भी एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। कैडेन एक बल्लेबाज हैं  और वो लगातार क्रिकेट के खेल में तरक्की कर रहे हैं। पोलार्ड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेटे कैडेन का फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में कैडेन हाथ में बल्ला और हेलमेट लेकर पोज कर रहे हैं। पोलार्ड ने इस फोटो के कैप्शन में बताया कि उनके बेटे ने एक शतक बनाया है। 

पोलार्ड ने ही कैप्शन में जानकारी दी कि उनके बेटे कैडेन ने 85 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन की पारी खेली है।कैडेन अपने पिता कायरन पोलार्ड के साथ कई बार प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। कैडेन को कई  बार आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है।

मुंबई ने अपने सोशल मीडिया पर कैडेन की बैटिंग का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने पिता कायरन पोलार्ड की बॉलिंग पर ही बैटिंग करते हुए कुछ शानदार शॉट्स भी लगा रहे हैं।पोलार्ड अब इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में नहीं खेलते हैं, लेकिन ये खिलाड़ी बतौर बल्लेबाजी कोच मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ा हुआ है। पोलार्ड हालांकि दुनियाभर की दूसरी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते रहते हैं। पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उन्होंने साल 2023 में रिटायरमेंट ले लिया था। पोलार्ड ने एमआई के साथ साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।
 

Tags