एशिया कप 2025 : अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, बने सबसे चर्चित बल्लेबाज़

Asia Cup 2025: Abhishek Sharma on the verge of breaking records, becomes the most talked about batsman
 
Abhishek Sharma
एशिया कप 2025 में अब तक अगर किसी एक बल्लेबाज़ ने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरी हैं तो वह हैं भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं और हर बार अभिषेक ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। वह इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

अभिषेक शर्मा का अब तक का प्रदर्शन

अभिषेक ने 5 मैचों में कुल 248 रन बना लिए हैं और रन चार्ट में पहले स्थान पर काबिज़ हैं। टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और उसे अभी 2 और मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में अभिषेक के पास पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद रिज़वान का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है।

34 रन दूर हैं रिज़वान का रिकॉर्ड तोड़ने से

टी20 एशिया कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिज़वान के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में 6 मैचों में 281 रन बनाए थे। उसी संस्करण में विराट कोहली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 276 रन बनाए और दूसरे स्थान पर रहे।
अभिषेक इस समय तीसरे नंबर पर हैं और अगर आने वाले दो मैचों में सिर्फ 34 रन और बना लेते हैं तो वे एशिया कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

DBDF

विराट कोहली के रिकॉर्ड पर भी नज़र

अभिषेक शर्मा विराट कोहली के बाद ऐसे दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं जिन्होंने टी20 एशिया कप में लगातार दो फिफ्टी-प्लस पारियाँ खेली हैं। अब यदि वह 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सुपर-4 मुकाबले में भी अर्धशतक लगाते हैं तो वह विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लेंगे।

Tags