Asia Cup 2025 Afghanistan Squad : एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान का 22 सदस्यीय संभावित दल घोषित, रशीद खान की वापसी की उम्मीद
रशीद खान ने IPL 2025 में अपेक्षाकृत साधारण प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भाग नहीं लिया। इसके बावजूद, चयन समिति को उन पर पूरा भरोसा है। एक चयनकर्ता ने कहा, “रशीद अफगानिस्तान क्रिकेट का चेहरा हैं। फॉर्म में गिरावट खेल का हिस्सा है, लेकिन रशीद जैसे खिलाड़ी जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंटों में कैसे वापसी करनी है।”
एशिया कप से पहले तैयारी की पूरी योजना
ACB के अधिकारी मुबारिज़ ने जानकारी दी कि एशिया कप से पहले टीम UAE और पाकिस्तान के साथ एक त्रिकोणीय T20 श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला से पहले एक विशेष दो सप्ताह का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें संभावित खिलाड़ियों की प्रदर्शन परखी जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल स्क्वॉड तय किया जाएगा। उन्होंने बताया, “यह प्रारंभिक टीम है, लेकिन अंतिम चयन प्रशिक्षण कैंप के बाद कोच और कप्तान की सलाह पर किया जाएगा। चोट की स्थिति को देखते हुए बदलाव की संभावना भी बनी रहेगी।”
पेस और स्पिन का दमदार संयोजन
अफगानिस्तान के पास इस बार पेस अटैक में भी विविधता है। टीम में सलीम सफी, बशीर अहमद और अब्दुल्ला अहमदजई जैसे युवा तेज गेंदबाज शामिल किए गए हैं, जो 140 kmph की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। वहीं स्पिन विभाग हमेशा की तरह टीम की ताकत बना हुआ है। रशीद खान के साथ मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, अल्लाह मोहम्मद गज़ानफ़र, शराफुद्दीन अशरफ और नंग्याल खारोटी जैसे स्पिनर्स टीम में मौजूद हैं।
ओपनिंग जोड़ी
टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी विचार चल रहा है। रहमानुल्लाह गुरबज़, सेडिकुल्लाह अटल और इब्राहिम ज़ादरान – इन तीन खिलाड़ियों में से दो को पारी की शुरुआत का मौका मिलेगा। अंतिम निर्णय कोच और कप्तान रणनीति के अनुसार लेंगे।
अफगानिस्तान का ग्रुप
अफगानिस्तान को एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला हांगकांग, बांग्लादेश और श्रीलंका से होगा। टीम अपना पहला मैच 9 सितंबर को अबू धाबी में हांगकांग के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 16 और 18 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका से भिड़ेगी।
अफगानिस्तान का संभावित 22 सदस्यीय टीम
Rahmanullah Gurbaz (WK), Sediqullah Atal, Wafiullah Tarakhil, Ibrahim Zadran, Darwish Rasooli, Mohammad Ishaq, Rashid Khan (C), Mohammad Nabi, Nangyal Kharoti, Sharafuddin Ashraf, Karim Janat, Azmatullah Omarzai, Gulbadin Naib, Mujeeb Zadran, AM Ghazanfar, Noor Ahmad, Fazal Haq Farooqi, Naveen ul Haq, Farid Malik, Saleem Safi, Abdullah Ahmadzai, Bashir Ahmad.
