Asia Cup 2025 : सुपर-4 में जगह बनाने की जंग, भारत पहले ही क्वालीफाई
Asia Cup 2025 Super-4 : एशिया कप 2025 में अब तक दोनों ग्रुप मिलाकर 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारतीय टीम ही ऐसी रही जिसने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं ग्रुप-बी में स्थिति रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुकी है, जहां अगले दौर के लिए टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
बांग्लादेश ने बनाए उम्मीदें ज़िंदा
16 सितंबर को खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हराकर सुपर-4 की रेस में अपनी दावेदारी बनाए रखी। इस जीत के साथ अब अफगानिस्तान के लिए ग्रुप-स्टेज का अंतिम मैच बेहद अहम हो गया है।
ग्रुप-बी की अंक तालिका और समीकरण
-
श्रीलंका: 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रनरेट +1.546 (पहले स्थान पर)।
-
बांग्लादेश: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक, नेट रनरेट -0.270 (दूसरे स्थान पर)।
-
अफगानिस्तान: 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक, नेट रनरेट +2.150 (तीसरे स्थान पर)।
-
हांगकांग: 3 मैच, 3 हार (टूर्नामेंट से बाहर)।
संभावनाएँ
-
यदि अफगानिस्तान 18 सितंबर को श्रीलंका से हारता है, तो श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों सुपर-4 में पहुँच जाएंगे।
-
यदि अफगानिस्तान जीतता है, तो वह सुपर-4 में पहुँच जाएगा और श्रीलंका व बांग्लादेश के बीच बेहतर नेट रनरेट वाली टीम अगले दौर में जाएगी।
-
श्रीलंका का नेट रनरेट अभी काफी मजबूत है। उन्हें बाहर होने के लिए अफगानिस्तान से कम से कम 70 रनों या 50 गेंदें शेष रहते हुए हार झेलनी होगी।
ग्रुप-ए
ग्रुप-ए में भारत अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। अब दूसरी टीम का फैसला 17 सितंबर को पाकिस्तान बनाम यूएई मैच से होगा।
-
पाकिस्तान: 2 अंक, नेट रनरेट +1.649 (दूसरे स्थान पर)।
-
यूएई: 2 अंक, नेट रनरेट -2.030 (तीसरे स्थान पर)।
इसलिए यह मुकाबला बेहद निर्णायक साबित होने वाला है।
