Asia Cup 2025 : क्या चयनकर्ताओं की पसंदगी ने रिंकू सिंह का रास्ता रोका?

Did the selectors' preference block Rinku Singh's path?
 
 Rinku Singh
Asia Cup 2025 : भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि कहीं वह शिवम दुबे को लेकर कुछ ज़्यादा ही उदार तो नहीं हैं। ऐसा लगता है मानो जिस तरह के खिलाड़ी कभी आगरकर खुद हुआ करते थे, उसी तरह की क्षमताएँ वह शिवम दुबे में देखना पसंद करते हैं, और यही वजह है कि वह उन्हें टीम से बाहर जाते हुए नहीं देखना चाहते।

टी20 विश्वकप 2024 में शिवम दुबे को उनकी गेंदबाज़ी क्षमता के चलते रिंकू सिंह से आगे प्राथमिकता दी गई थी। हालांकि टूर्नामेंट में उन्होंने अभ्यास मैचों को छोड़कर गेंदबाज़ी करने से लगभग परहेज़ ही किया और अधिकतर मौकों पर एक बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आए। नतीजा यह रहा कि उनका प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहा और वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।

अब एशिया कप 2025 में भी तस्वीर लगभग वैसी ही बन रही है। रिंकू सिंह एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं, जबकि मौका शिवम दुबे को मिल सकता है। सवाल यही है कि जब दुबे से गेंदबाज़ी ही नहीं करवाई जाती तो सिर्फ़ एक बल्लेबाज़ के तौर पर उन्हें टीम में क्यों चुना जाता है?

कहा जा रहा है कि यह चयन कहीं न कहीं अजीत आगरकर की निजी पसंद का नतीजा है। इस बार हालांकि फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की नज़रें इस बात पर टिकी रहेंगी कि क्या रिंकू सिंह को वाकई प्लेइंग इलेवन में सही जगह मिलेगी, या फिर पिछली बार की तरह उनकी जगह शिवम दुबे को तरजीह दी जाएगी।

Tags