Asia Cup 2025 : बांग्लादेश टी20 टीम में नूरुल हसन की वापसी, सैफ हसन को भी मिला मौका
उनके साथ बल्लेबाज सैफ हसन भी लगभग डेढ़ साल बाद टीम में लौट रहे हैं। सैफ ने आखिरी बार 2023 एशियाई खेलों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था।
नूरुल हसन हाल के घरेलू क्रिकेट और बांग्लादेश ए टीम के प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। 31 वर्षीय नूरुल ने पिछला टी20 इंटरनेशनल नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान खेला था।

दूसरी ओर, मेहदी हसन मिराज को इस बार मुख्य टीम में जगह नहीं मिल सकी और उन्हें रिजर्व सूची में रखा गया है। उनके साथ सौम्य सरकार, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है। खास बात यह है कि पूर्व टी20 कप्तान नजमुल हुसैन को स्टैंडबाय में भी स्थान नहीं दिया गया। यह टीम 30 अगस्त से सिलहट में नीदरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में मैदान पर उतरेगी।
Asia Cup 2025 bangladesh t20 team squad
Litton Kumer Das (Captain), Tanzid Hasan, Parvez Hossain Emon, Saif Hassan, Tawhid Hridoy, Jaker Ali Anik, Shamim Hossain, Quazi Nurul Hasan Sohan, Shak Mahedi Hasan, Rishad Hossain, Nasum Ahmed, Mustafizur Rahman, Tanzim Hasan Sakib, Taskin Ahmed, Shoriful Islam, Shaif Uddin
STANDBY (For Asia Cup Only ) :Soumya Sarkar, Mehidy Hassan Miraz, Tanvir Islam, Hasan Mahmud
