एशिया कप 2025: ओमान ने घोषित की 17 सदस्यीय टीम, पहली बार लेगा टूर्नामेंट में हिस्सा

Asia Cup 2025: Oman announced 17-member team, will participate in the tournament for the first time
 
asia cup 2025 Oman squad
asia cup 2025 india squad  – ओमान क्रिकेट टीम ने मंगलवार को आगामी एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। यह टूर्नामेंट अगले महीने 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। खास बात यह है कि ओमान पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।

टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज़ जतिंदर सिंह को सौंपी गई है। वहीं चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए चार नए खिलाड़ियों – सुफियान यूसुफ, जिकारिया इस्लाम, फैजल शाह और नदीम खान – को भी टीम में शामिल किया है।

भारत-पाकिस्तान के साथ होगा मुकाबला

एशिया कप में ओमान को ग्रुप ए में जगह मिली है, जहाँ उसका सामना एशियाई दिग्गज भारत और पाकिस्तान के अलावा मेज़बान यूएई से होगा। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह नया अनुभव ओमान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

ओमान की टीम (एशिया कप 2025)

Jatinder Singh (Capt.), Hammad Mirza, Vinayak Shukla, Sufyan Yousuf, Ashish Odedera, Aamir Kaleem, Mohammed Nadeem, Sufyan Mehmood, Aryan Bisht, Karan Sonavale, Zikriya Islam, Hassnain Ali Shah, Faisal Shah, Muhammed Imran, Nadeem Khan, Shakeel Ahmad and Samay Shrivastava.

Tags