Asia Cup 2025 Super-4 :: सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की एंट्री

Asia Cup 2025: India, Pakistan, Sri Lanka and Bangladesh enter Super-4
 
फह्फ्ह्ग

Asia Cup 2025 Super-4 :  एशिया कप 2025 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और सुपर-4 में खेलने वाली सभी टीमों का चयन हो गया है। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगले दौर में जगह बनाई है। 18 सितम्बर को खेले गए निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में क्वालिफाई किया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका ने मात्र 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।

कुसल मेंडिस की नाबाद पारी बनी जीत की कुंजी

श्रीलंका की जीत में कुसल मेंडिस की नाबाद 74 रनों की पारी सबसे खास रही। उनकी इस इनिंग के दम पर उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दरअसल, मेंडिस अब टी20 एशिया कप इतिहास में रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल करने वाले मैच में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिजवान के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में दुबई में भारत के खिलाफ 71 रन बनाए थे।

दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मेंडिस

हालांकि, कुसल मेंडिस श्रीलंका की ओर से टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक रन पीछे रह गए। यह रिकॉर्ड अभी भी तिलकरत्ने दिलशान के नाम है, जिन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी। वहीं, नाबाद 74 रनों के साथ मेंडिस अब इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

एशिया कप 2025 में मेंडिस का प्रदर्शन

अब तक इस टूर्नामेंट में कुसल मेंडिस ने तीन पारियों में 44 की औसत से कुल 88 रन बनाए हैं। उनके शानदार फॉर्म ने श्रीलंका की टीम को ग्रुप-बी में सभी मैच जीतकर टॉप पर पहुंचने और सुपर-4 में जगह बनाने में मदद की है।

Tags