Asia Cup 2025 : UAE ने ओमान को 42 रनों से हराया, भारत सबसे पहले सुपर-4 में पहुंचा

Asia Cup 2025: UAE beat Oman by 42 runs, India reached Super-4 first
 
 UAE beat Oman

  Asia Cup 2025:   अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के अहम मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ओमान को 42 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। इस जीत का सबसे बड़ा फायदा टीम इंडिया को मिला, जो एक मैच शेष रहते ही सुपर-4 में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

भारत ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चार अंक जुटाए हैं और ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज है। अगला मुकाबला भारत का 19 सितंबर को ओमान से होगा। ओमान पहले ही अपने दोनों मैच हार चुका है और सुपर-4 की दौड़ से बाहर हो गया है। ऐसे में भले ही भारत यह मैच हार जाए, फिर भी वह अगले चरण में क्वालीफाई कर लेगा।

xfghfh

सुपर-4 की जंग: UAE बनाम पाकिस्तान

ग्रुप-ए से दूसरी टीम कौन होगी, इसका फैसला अब 17 सितंबर को होने वाले पाकिस्तान बनाम UAE मुकाबले से तय होगा। फिलहाल दोनों टीमों के पास दो-दो अंक हैं। अगर UAE पाकिस्तान को हरा देता है और भारत ओमान के खिलाफ जीत दर्ज करता है, तो UAE का सुपर-4 में प्रवेश पक्का हो जाएगा।

gjgj

UAE ने ओमान को दी मात

इस मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 172 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 54 गेंदों पर 69 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, अलीशान शराफू ने 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम जुनैद सिद्दीकी की धारदार गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई और 18.4 ओवर में सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। सिद्दीकी ने 23 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि हैदर अली और मुहम्मद जवादुल्लाह ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Tags