Asian Games 2026 Cricket Schedule Announced: कब हो सकती है भारत-पाकिस्तान भिड़ंत? जानें पूरा कार्यक्रम
Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता जापान के आइची-नागोया में खेली जाएगी। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होंगे और सभी मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 (T20I) का दर्जा मिलेगा।
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे अहम खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें शुरुआती दौर में आमने-सामने नहीं होंगी। दोनों के बीच मुकाबला तभी संभव है, जब दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचने में सफल रहें।
दोनों वर्गों में खिताब बचाने उतरेगा भारत
क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा बनने जा रहा है। इससे पहले यह खेल 2010 (ग्वांगझू), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांगझोउ) में शामिल किया गया था। भारत ने पिछली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी।
- पुरुष क्रिकेट : 17 से 22 सितंबर 2026
- पुरुष क्रिकेट: 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026
सभी मुकाबले जापान के आइची प्रांत स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।
भारत और पाकिस्तान की टक्कर कब होगी?
पुरुष प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष वरीयता मिलने के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। बाकी चार स्थानों का फैसला शुरुआती ग्रुप चरण से होगा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। इसलिए दोनों टीमों के बीच मुकाबला केवल दो स्थितियों में ही संभव होगा—
- सेमीफाइनल
- फाइनल
अगर दोनों टीमें अंतिम चार तक नहीं पहुंचतीं, तो इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा।
पुरुष क्रिकेट का प्रारंभिक ग्रुप
ग्रुप A
- अफगानिस्तान
- जापान
- नेपाल
ग्रुप B
- हांगकांग चीन
- मलेशिया
- ओमान
दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
पुरुष क्वार्टर फाइनल मुकाबले
- भारत vs क्वालीफायर
- पाकिस्तान vs क्वालीफायर
- श्रीलंका vs क्वालीफायर
- बांग्लादेश vs क्वालीफायर
महिला टीम का पहला मुकाबला जापान से
भारतीय महिला टीम को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा।
महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबले
- भारत vs जापान
- बांग्लादेश vs चीन
- श्रीलंका vs मलेशिया
- पाकिस्तान vs थाईलैंड
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। भारत दोनों वर्गों में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। वहीं, सबसे बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला तभी संभव होगा, जब दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक का सफर तय करें। ऐसे में टूर्नामेंट का रोमांच अंतिम चरण में और भी बढ़ने की उम्मीद है।
