42 की उम्र में फिर चला एबी डिविलियर्स का बल्ला, 39 गेंदों में ठोके 70 रन

AB de Villiers' bat roars again at 42; smashes 70 runs off 39 balls.
 
AB de Villiers'

South Africa Champions vs West Indies Champions, 3rd Match, World Championship of Legends 2026 :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद एबी डिविलियर्स का बल्ला अब भी गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की ओर से खेल रहे 42 वर्षीय डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ शानदार पारी खेली।

उन्होंने महज 39 गेंदों में 70 रन बनाकर अपने पुराने ‘मिस्टर 360’ अंदाज की झलक दिखाई। शारजाह में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी की। तीसरे नंबर पर उतरे डिविलियर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।

27 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

एबी डिविलियर्स ने अपनी पारी के दौरान तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी बल्लेबाजी में वही आक्रामक अंदाज नजर आया, जिसके लिए वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान दुनिया भर में मशहूर रहे।

डिविलियर्स ने पारी के आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 39 गेंदों पर 70 रन बनाए। उनकी पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनके इन शॉट्स ने दर्शकों को एक बार फिर डिविलियर्स के पुराने दौर की याद दिला दी।


रिचर्ड्स लेवी ने भी ठोके 87 रन

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए डिविलियर्स के अलावा रिचर्ड्स लेवी ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी की। लेवी ने महज 39 गेंदों में 87 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

145 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज चैंपियंस

243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 18.2 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने मुकाबला 97 रन से अपने नाम किया। डिविलियर्स की 70 रन की पारी ने दक्षिण अफ्रीका के बड़े स्कोर की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए कई साल बीत जाने के बाद भी डिविलियर्स की इस पारी ने दिखाया कि उनके आक्रामक बल्लेबाजी कौशल और मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलने की क्षमता की चमक अब भी बरकरार है।

Tags