AUS vs RSA : दूसरे वनडे मैच में South Africa को 123 रनो से हरा कर Australia ने बनाई 2-0 से बढ़त

टॉस हारकर पहले खेलते हुए travis head from australia 64 और Warner ने शतकीय साझेदारी की। उम्दा शुरुआत के बाद लाबुशेन ने भी शतक लगाया। मध्यक्रम में josh inglis 50 ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में मेजबान टीम से Quinton deKock 45 और Temba Bavuma 46 ने 86 रन जोड़ते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बादheinrich classen 49 और david miller 49 ने कुछ संघर्ष किया, जो जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।
वार्नर ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक लगाया। उन्होंने 113.98 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 106 रन बनाए। पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के जमाए। वार्नर ने पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड 64 के साथ मिलकर 72 गेंदों में ही 109 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद उन्होंने तीसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी 151 भी निभाई।
हेड ने पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए कगिसो रबाडा के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने उस ओवर में 3 चौके लगाकर अच्छी लय के संकेत दे दिए। उन्होंने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा और महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हेड 35 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
Australia's tour of South Africa so far 👀
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 10, 2023
Australia won 1st T20I
Australia won 2nd T20I
Australia won 3rd T20I
Australia won 1st ODI
Australia won 2nd ODI
South Africa badly need a win 😐 #SAvAUS pic.twitter.com/5SQJXDCDHO