Australia vs South Africa, 1st T20I : जानिए कब और कहा खेला जायेगा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I मैच

Know when and where the first T20I match between South Africa and Australia will be played
 
Australia vs South Africa, 1st T20I  :  जानिए कब और कहा खेला जायेगा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I  मैच 

Australia vs South Africa, 1st T20I  :  साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 10 अगस्त 2025 से तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी, जिसका पहला मुकाबला डार्विन में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज को अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देख रही हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज मिचेल मार्श की कप्तानी में 5-0 से अपने नाम की थी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका भी पिछले कुछ वर्षों में इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करता आ रहा है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बनने वाला है।

किन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी नजरें

ऑस्ट्रेलियाई टीम में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड पर सबकी नजरें रहेंगी। वेस्टइंडीज दौरे पर मैक्सवेल का बल्ला शांत रहा था, जबकि हेड को आराम दिया गया था। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायेन, रासी वैन डेर डुसेन।

कब और कहां देखें पहला टी20 मैच

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 10 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे से शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।