Australia vs South Africa, 2nd T20I ; ब्रेविस के शतक से दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत, टी20 सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर

Brevis' century gives South Africa a strong win, T20 series tied 1-1
 
Brevis' century

Australia vs South Africa, 2nd T20I  ; डार्विन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से मात दी। इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर आ गई है। अब सीरीज़ का निर्णायक मुकाबला 16 अगस्त को कार्निस में खेला जाएगा।

ब्रेविस का शतक, दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर


पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस की नाबाद 125 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर सात विकेट पर 218 रन बनाए। ब्रेविस ने 57 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स (31) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 126 रनों की अहम साझेदारी की। ब्रेविस ने अपनी पारी में चारों ओर शॉट खेले और अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टी20 शतक लगाया। वह दक्षिण अफ्रीका के आठवें बल्लेबाज़ बने जिन्होंने टी20I में शतक जड़ा है। उनसे कम गेंदों पर शतक सिर्फ डेविड मिलर (35 गेंद) ने ही बनाया है।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलियाई पारी


219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ शुरुआत से ही दबाव में दिखे। ट्रेविस हेड (5) और कैमरन ग्रीन (9) जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन 22 रन बनाकर आउट हो गए। टिम डेविड ने 24 गेंदों पर 50 रन की तेज़ पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन उन्हें कोई लंबा साथ नहीं मिला। नतीजतन, पूरी टीम 165 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 16, एलेक्स कैरी ने 26 और बेन ड्वार्शिस ने 12 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों में क्वेन मफाका और कॉर्बिन बॉश ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी और पीटर ने एक-एक सफलता हासिल की। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में वापसी की है। अब 16 अगस्त को होने वाला तीसरा और आखिरी टी20 मैच तय करेगा कि ट्रॉफी किसके नाम जाएगी।