BAN vs PAK 3rd ODI Live Update : सीरीज का निर्णायक मुकाबला ढाका में, शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Live Update : Bangladesh national cricket team और Pakistan national cricket team के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ढाका के Sher-e-Bangla National Cricket Stadium में खेला जा रहा है।इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान Shaheen Afridi ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज फिलहाल 1–1 की बराबरी पर है, इसलिए तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक बन गया है।
सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए डकवर्थ–लुईस नियम के तहत 128 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर दी।टॉस के समय शाहीन अफरीदी ने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। दो खिलाड़ी चोटिल हैं जबकि Wasim Jr को आराम दिया गया है। इसके चलते गाजी गोरी और साद मसूद को डेब्यू का मौका मिला है।वहीं बांग्लादेश की टीम ने पिछले मैच में मिली हार के बावजूद अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान:
साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, Mohammad Rizwan (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, Faheem Ashraf, साद मसूद, Shaheen Afridi (कप्तान), Haris Rauf, Abrar Ahmed।
बांग्लादेश:
सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, Najmul Hossain Shanto, Litton Das (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, Mehidy Hasan Miraz (कप्तान), रिशाद हुसैन, Taskin Ahmed, Mustafizur Rahman, नाहिद राणा।
