SL vs BAN, Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

SL vs BAN, Asia Cup 2025: Bangladesh beat Sri Lanka by 4 wickets
 
Sri lanka vs bangladesh

Sri lanka vs bangladesh super fours match 13th highlights  :  एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड की शुरुआत बांग्लादेश के शानदार प्रदर्शन से हुई। तौहिद ह्रदोय की दमदाSri Lanka vs Bangladesh, Super Fours, Match 13thर अर्धशतकीय पारी और सैफ हसन की उपयोगी बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी।श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/7 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश ने लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 169 रन बनाकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका की पारी – शनाका का धमाका

टॉस हारकर पहले खेलते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की। पथुम निसांका (22) और कुसल मेंडिस (34) ने शुरुआती साझेदारी में तेजी से रन जुटाए। लेकिन तस्कीन अहमद और मेहदी हसन की गेंदबाज़ी से लंका की पारी लड़खड़ा गई और स्कोर एक समय 97/4 हो गया। इसके बाद पूर्व कप्तान दसुन शनाका (64 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। उन्होंने असलंका (21) के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की और अंत में तेज पारी खेलते हुए स्कोर को 167 रन तक पहुंचाया।

बांग्लादेश की पारी – सैफ हसन और ह्रदोय का कमाल

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और तंजीद हसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान लिटन दास (23) और सैफ हसन (61 रन, 45 गेंद) ने साझेदारी कर पारी को संभाला। हसन और तौहिद ह्रदोय (58 रन, 37 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। हालांकि आखिरी ओवर में 5 रन की ज़रूरत थी, जिसे बांग्लादेश ने 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

मैच का नायक – सैफ हसन

बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले सैफ हसन को उनके योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Tags