Asia Cup 2025 BAN vs SL T20 Pitch Report in Hindi : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका आमने-सामने का रिकॉर्ड

Asia Cup 2025 : BAN vs SL T20 Pitch Report in Hindi, 
 
Bangladesh vs Sri Lanka, 5th Match, Group B

Bangladesh vs Sri Lanka, 5th Match, Group B   :  आखिरकार बांग्लादेश और श्रीलंका के क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया है। एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में आज अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश की कोशिश लगातार दूसरी जीत दर्ज करके सुपर-4 में जगह पक्की करने की होगी, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेगा।

 यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा और टॉस 7:30 बजे होगा।  बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास (Litton Das) करेंगे, वहीं श्रीलंका की कमान चरिथ असलांका (Charith Asalanka) के हाथों में होगी।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका आमने-सामने का रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका ने 12 जबकि बांग्लादेश ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

BAN vs SL Pitch Report – शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है।

  • शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग और बाउंस का फायदा मिलता है।

  • जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर भी असरदार साबित हो सकते हैं।

  • बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन टिककर खेलने पर बड़े स्कोर भी बन सकते हैं।

 अब तक का रिकॉर्ड

  • यहां हुए 6 एशिया कप टी20 मैचों में पहली और दूसरी पारी खेलने वाली टीमों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 144-145 रन

  • यहां 140-150 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

  • सबसे बड़ा स्कोर: 225/7 (आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान, 2013)

  • सबसे छोटा स्कोर: 55 (वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 2021)

BAN vs SL Squads for Asia Cup 2025

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

श्रीलंका क्रिकेट टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

Tags