Ben Stokes Controversy: जीत के जश्न के बीच नाइट क्लब विवाद में फंसे कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन; दूसरे टेस्ट से कट सकता है पत्ता
दूसरे टेस्ट मैच की टीम से हो सकती है छुट्टी
ईसीबी (ECB) ने सोमवार, 8 जून की शाम को एक कड़ा बयान जारी कर पुष्टि की कि वे टीम प्रोटोकॉल और अनुशासन तोड़ने के इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। बोर्ड के सख्त रवैए से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि यदि दोनों खिलाड़ी दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें सजा के तौर पर टीम से सस्पेंड किया जा सकता है।
-
अगला मुकाबला: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 जून 2026 से 'द ओवल' मैदान पर खेला जाना है।
-
जल्द ही इस मैच के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड की घोषणा होनी है। ऐसे में अगर जांच गाज गिरती है, तो कप्तान स्टोक्स और एटकिंसन दोनों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
🚨 Ben Stokes is not involved in a nightclub incident for the first time.
— Sonu (@Cricket_live247) June 8, 2026
One of his most notable controversies was the Bristol Incident in 2017, when he was involved in a physical fight outside a nightclub, which led to a lengthy suspension.
Now, Ben Stokes has once again… pic.twitter.com/CzY3n25AFa
क्रिकेट रेगुलेटर तक पहुंचा मामला, जांच जारी
ईसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों ने बोर्ड द्वारा तय किए गए आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन किया है। जिस समय नाइट क्लब में वह अप्रिय घटना घटी, उस वक्त बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन वहीं मौजूद थे।
बोर्ड इस मामले से जुड़े अन्य सबूत और जानकारियां जुटा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईसीबी ने इसकी आधिकारिक शिकायत खेल की स्वतंत्र निगरानी करने वाली संस्था 'क्रिकेट रेगुलेटर' (Cricket Regulator) से भी कर दी है, जिससे खिलाड़ियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
इंग्लिश क्रिकेटर्स का पुराना रहा है विवादों से नाता
यह पहला मौका नहीं है जब इंग्लिश खिलाड़ी देर रात नाइट क्लब कल्चर या अनुशासनहीनता के कारण विवादों में आए हैं। ईसीबी ने हाल ही में खिलाड़ियों के देर रात तक बाहर रहने और पार्टी करने पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके पीछे का कारण उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है:
-
ऑस्ट्रेलिया दौरा: पिछले दौरों पर भी इंग्लिश खिलाड़ियों के खराब बर्ताव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आलोचना हुई थी।
-
ब्रूक और बेथेल विवाद: युवा सनसनी हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल को एक क्लब के बाउंसर के साथ बदतमीजी और बहस करने के मामले में बोर्ड से सजा मिल चुकी है।
-
बेन डकेट कांड: एशेज सीरीज के दौरान धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट का शराब के नशे में धुत एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने बोर्ड की काफी किरकिरी कराई थी।
जीत के बाद स्टोक्स का 'बियर' वाला बयान भी चर्चा में
इस विवाद के सामने आने के बाद पहले टेस्ट मैच की जीत के ठीक बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया बेन स्टोक्स का बयान भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्टोक्स ने मैच के बाद कहा था मैं जानता था कि नतीजे के लिहाज से यह मैच हमारे लिए कितना बड़ा था। अगर हम हार जाते, तो बाहर लोग हमारे बारे में न जाने क्या-क्या बातें करते। लेकिन अब जब हम जीत गए हैं, तो मुझे असली खुशी और चेहरे पर मुस्कान तब तक नहीं मिलेगी जब तक मैं ड्रेसिंग रूम में ऊपर जाकर लड़कों के साथ आराम से बैठकर बियर (Beer) शेयर नहीं कर लेता।"
क्रिकेट पंडितों का मानना है कि जीत के तुरंत बाद बियर पीने की बेताबी और फिर नाइट क्लब में हुई घटना ने स्टोक्स की कप्तानी और जिम्मेदारी पर एक बार फिर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि 17 जून से पहले 'क्रिकेट रेगुलेटर' इस पर क्या अंतिम फैसला सुनाता है।
