Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स क्रिकेट का गोल्ड मेडल

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को दी मात, पुरुष क्रिकेट में भारत के नाम स्वर्ण
 
 Gold Medal Match
Pakistan vs India, Gold Medal Match, Asian Games 2026 -  एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पाकिस्तान को रजत पदक मिला। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

भारत की शुरुआत रही धीमी

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।

इसके बाद संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और चार गेंदों पर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 रन बनाए, लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।

lkp[

अभिषेक शर्मा ने लगाया तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 28 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी पारी में सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। अभिषेक तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उससे पहले ही आउट हो गए।

इसके बाद भारत की रनगति कुछ समय के लिए धीमी हुई, लेकिन तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे। शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और दो छक्के रहे। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया।

io

पाकिस्तान की शुरुआत भी रही खराब

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान साहिबजादा फरहान 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उस्मान खान भी सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। माज सदाकत ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

शुरुआती विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने रन बनाने की रफ्तार पर लगातार अंकुश बनाए रखा। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच सकी।

अक्षर, सुंदर और दुबे ने झटके दो-दो विकेट

भारत की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने भी चार ओवर में 29 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं शिवम दुबे ने तीन ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

ou

जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने चार ओवर में 33 रन दिए। आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान को रजत, जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

Tags