विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार का विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में पहली बार बने 574 रन

Bihar sets a world record in the Vijay Hazare Trophy, scoring 574 runs for the first time in One Day International cricket.
 
Bihar Cricket Team Record 

Bihar Cricket Team Record :  भारतीय घरेलू क्रिकेट में बुधवार को इतिहास रच दिया गया। विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में बिहार क्रिकेट टीम ने वह कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले विश्व क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था। भले ही यह एक घरेलू टूर्नामेंट हो, लेकिन बिहार की इस उपलब्धि ने वनडे (लिस्ट-ए) क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 574 रन बना डाले। यह 50 ओवर के क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

BIH574-6(50)

ARNP 37-0(6) CRR:6.17

Arunachal Pradesh need 538 runs

टूटा तमिलनाडु का रिकॉर्ड

इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने वर्ष 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 2 विकेट पर 502 रन बनाए थे। अब बिहार ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही मौकों पर सामने अरुणाचल प्रदेश की टीम रही।

वैभव सूर्यवंशी का तूफान, साकिबुल गनी का विस्फोट

बिहार की ऐतिहासिक पारी के नायक रहे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कप्तान साकिबुल गनी।

  • वैभव सूर्यवंशी ने महज 84 गेंदों पर 190 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली।

  • कप्तान साकिबुल गनी ने और भी तेज अंदाज दिखाते हुए सिर्फ 40 गेंदों पर नाबाद 128 रन ठोक दिए।

  • इनके अलावा आयुष ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 116 रन की शतकीय पारी खेली।

विश्व क्रिकेट में दर्ज हुआ बिहार का नाम

बिहार की इस बल्लेबाजी ने न सिर्फ घरेलू क्रिकेट बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अब तक किसी टीम ने 50 ओवर में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था।मैच का परिणाम लगभग तय माना जा रहा है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि अरुणाचल प्रदेश की टीम कितने बड़े अंतर से यह मुकाबला हारती है।

Tags