केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Successful organization of sports competition by Canara Bank Officers Association, Lucknow
 
Successful organization of sports competition by Canara Bank Officers Association, Lucknow

लखनऊ। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 मार्च 2026 को बीबीडी स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मैदान पर भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों में भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अजित मिश्र (अंचल प्रमुख/महाप्रबंधक), प्रदीप कुमार आर एवं राजेश के के करकमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुमन देवी तथा निपुण अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

SZEse

क्रिकेट प्रतियोगिता के परिणाम:
क्रिकेट में लखनऊ वन क्षेत्रीय कार्यालय विजेता तथा लखनऊ टू उपविजेता रहा।

  • मैन ऑफ द मैच: अंशुमान सिंह

  • मैन ऑफ द सीरीज: मनीष राय

  • बेस्ट बैट्समैन: मनीष राय

  • बेस्ट बॉलर: अतुल यादव

  • बेस्ट फील्डर: अतुल यादव

एथलेटिक्स एवं अन्य प्रतियोगिताएं:

  • 100 मीटर दौड़ (महिला): सारक्षी सेठ – प्रथम

  • 100 मीटर दौड़ (पुरुष): मनीष राय – प्रथम, रवि प्रताप – द्वितीय, प्रशांत तिवारी – तृतीय

  • शॉट पुट (पुरुष): मनीष राय – प्रथम, राजकमल – द्वितीय, पीयूष श्रीवास्तव – तृतीय

  • शॉट पुट (महिला): श्वेता तिवारी – प्रथम, सारक्षी सेठ – द्वितीय, प्रीती सिन्हा – तृतीय

  • स्किपिंग (पुरुष): प्रशांत तिवारी – प्रथम, देवेश प्रताप – द्वितीय, पीयूष श्रीवास्तव – तृतीय

  • टग ऑफ वार (महिला): कल्पना त्रिपाठी, सारक्षी सेठ, श्वेता तिवारी, ऋचा अमृता, अल्का यादव – विजेता

  • चेस प्रतियोगिता: प्रशांत तिवारी – प्रथम

  • लेमन रेस (महिला): नेहा तिवारी – प्रथम

इस खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन सीबीओए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धनंजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बैंक के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि आपसी सहयोग, टीम वर्क और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी संदेश देने में सफल रहा।

Tags