RCB vs CSK Pitch Report: चिन्नास्वामी में 'हाई-वोल्टेज' मुकाबला, जानें बल्लेबाजों का स्वर्ग या गेंदबाजों की आफत?

RCB vs CSK Pitch Report: A 'High-Voltage' Clash at Chinnaswamy—Is It a Batsman's Paradise or a Bowler's Nightmare?
 
chennai super kings vs royal challengers bangalore

chennai super kings vs royal challengers bangalore pitch report :  आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट जगत की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच न केवल दो पॉइंट्स की लड़ाई है, बल्कि सम्मान की जंग भी है।जहाँ डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपने पहले मैच में SRH को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, वहीं CSK को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम: पिच का मिजाज

चिन्नास्वामी की पिच को दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए 'स्वर्ग' माना जाता है। यहाँ की बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड काफी तेज है, जिसका मतलब है कि गेंदबाजों के लिए यहाँ गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

  • सपाट पिच: इस मैच के लिए भी पिच के पूरी तरह सपाट रहने की उम्मीद है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आएगी।

  • बड़ा स्कोर: यहाँ 180-200 का स्कोर एक औसत स्कोर माना जाता है, लेकिन जिस तरह की फॉर्म में RCB के बल्लेबाज हैं, स्कोर इससे कहीं ऊपर जा सकता है।

  • ओस का फैक्टर (Dew Factor): दूसरी पारी में ओस गिरने की पूरी संभावना है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे चेज करने वाली टीम को सीधा फायदा मिलेगा।

  • स्पिनर्स की भूमिका: पहली पारी के मिडिल ओवरों में स्पिनर्स थोड़े प्रभावी हो सकते हैं, लेकिन दूसरी पारी में उनके लिए यहाँ मदद न के बराबर होगी।

आईपीएल रिकॉर्ड: चेज करना है फायदे का सौदा

चिन्नास्वामी के मैदान पर टॉस की भूमिका बहुत अहम होती है। यहाँ के आंकड़े गवाह हैं कि बाद में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान रहता है।

  • कुल मैच: 101

  • टारगेट चेज करने वाली टीम की जीत: 53 बार

  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 43 बार

रिकॉर्ड अलर्ट: आरसीबी ने इसी मैदान पर हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में केवल 15.4 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इसके साथ ही RCB आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीम बन गई है।

टॉस का बॉस कौन?

आंकड़ों और ओस को देखते हुए, जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह बिना किसी हिचकिचाहट के पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगी।

दोनों टीमों का संभावित स्क्वॉड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और अन्य।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, सरफराज खान, राहुल चाहर, खलील अहमद, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और अन्य।

Tags