Cooper Connolly ने IPL 2026 में रचा इतिहास, तोड़ा Quinton de Kock का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Cooper Connolly Makes History in IPL 2026, Breaks Quinton de Kock's 10-Year-Old Record.
 
Cooper Connolly

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings, 49th Match, Indian Premier League 2026  :  Indian Premier League 2026 के 49वें लीग मुकाबले में भले ही Punjab Kings को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 22 वर्षीय बल्लेबाज Cooper Connolly ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।

हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में कूपर कोनोली ने 107 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के विदेशी शतकवीर बने

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया, वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में Quinton de Kock का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। डी कॉक ने साल 2016 में Delhi Capitals की ओर से खेलते हुए Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वहीं कूपर कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।


IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी

  1. Cooper Connolly – 22 साल 257 दिन (vs SRH, 2026)
  2. Quinton de Kock – 23 साल 122 दिन (vs RCB, 2016)
  3. David Warner – 23 साल 153 दिन (vs KKR, 2010)
  4. David Miller – 23 साल 330 दिन (vs RCB, 2013)
  5. Cameron Green – 23 साल 352 दिन (vs SRH, 2023)

Chris Gayle का रिकॉर्ड भी टूटा

कूपर कोनोली ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब Punjab Kings की ओर से Sunrisers Hyderabad के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड Chris Gayle के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में नाबाद 104 रन बनाए थे। अब कूपर कोनोली ने 107 रन की नाबाद पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि उनकी शानदार पारी के बावजूद पंजाब किंग्स को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय देकर क्रिकेट जगत का ध्यान जरूर अपनी ओर खींच लिया।

Tags