Duleep Trophy 2025 Final : रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन बना चैंपियन

Duleep Trophy 2025 Final: Central Zone became champion under the captaincy of Rajat Patidar
 
Duleep Trophy 2025 Final : रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन बना चैंपियन
Duleep Trophy 2025 Final :   RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस बार उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी से इतिहास रच दिया। पाटीदार की अगुवाई में सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर सातवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।

इससे पहले सेंट्रल जोन ने 1971-72, 1996-97, 2004-05 और 2014-15 में खिताब जीते थे। वहीं 1997-98 में उसने वेस्ट जोन के साथ ट्रॉफी साझा की थी।

यश राठौड़ की शानदार पारी

फाइनल में सेंट्रल जोन की जीत में कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ का बड़ा योगदान रहा।

  • पहली पारी: साउथ जोन ने 149 रन बनाए, जिसके बाद सेंट्रल जोन ने 511 रन जड़ दिए।

    • रजत पाटीदार ने 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए।

    • यश राठौड़ ने शानदार 194 रन बनाए, बस छह रन से डबल सेंचुरी चूक गए।

    • सारांश जैन (69) और दानिश मालेवार (53) ने भी अर्धशतक लगाए।

  • दूसरी पारी: साउथ जोन ने वापसी करते हुए 426 रन बनाए। इसके चलते सेंट्रल जोन को सिर्फ 65 रनों का लक्ष्य मिला।

    • लक्ष्य को टीम ने आखिरी दिन 21वें ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यश राठौड़ को उनकी दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सारांश जैन को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

कप्तान रजत पाटीदार 

खिताब जीतने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा रजत पाटीदार  कप्तान का सपना होता है कि वह ट्रॉफी उठाए। हमारी टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल ही नहीं, पिछले मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार लय दिखाई। विकेट थोड़ा सूखा था इसलिए हमने पहले गेंदबाजी चुनी। तेज गेंदबाजों से मदद की उम्मीद थी, लेकिन स्पिनरों ने बेहतरीन काम किया और हमें बढ़त दिलाई।”

Tags