EDR v WDL, Delhi Premier League 2025 : ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – चौथा मुकाबला रोमांच से भरपूर टक्कर

East Delhi Riders vs West Delhi Lions  4th match: A thrilling contest
 
EDR v WDL, Delhi Premier League 2025 :  ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – चौथा मुकाबला रोमांच से भरपूर टक्कर
East Delhi Riders vs West Delhi Lions , Delhi Premier League 2025 :  दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच सोमवार, 4 अगस्त को ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोपहर 2 बजे से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

मैच जानकारी

  • मुकाबला: ईस्ट दिल्ली राइडर्स vs वेस्ट दिल्ली लायंस

  • तारीख: 4 अगस्त 2025 (सोमवार)

  • समय: दोपहर 2 बजे (IST)

  • स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

  • लाइव स्ट्रीमिंग: FanCode ऐप और वेबसाइट पर

 टीम अपडेट

 ईस्ट दिल्ली राइडर्स

कप्तानी की कमान अनुज रावत के हाथों में है, जिन्होंने पहले मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ शानदार नाबाद अर्धशतक (55 रन, 35 गेंद) जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। यह टीम आत्मविश्वास से भरपूर नज़र आ रही है और अपने दूसरे मुकाबले में भी विजयी प्रदर्शन दोहराने की तैयारी में है।

टीम स्क्वाड


अनुज रावत (रिटेन्ड), नवदीप सैनी, अखिल चौधरी, मयंक रावत, अर्पित राणा, सलिल मल्होत्रा, रौनक वाघेला, वंश जेटली, यशवर्धन ओबेराय, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, काव्य गुप्ता, रोहन राठी, आशीष मीना, अजय अहलावत, कुणाल शर्मा, रोहित यादव, मृणाल गुलाटी, युवराज राठी, शिवम कुमार त्रिपाठी, वैभव बैसला

 वेस्ट दिल्ली लायंस

नीतिश राणा की कप्तानी में वेस्ट दिल्ली लायंस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। इस टीम में अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी ईशांत शर्मा और हृतिक शौकीन जैसे नाम शामिल हैं, जो टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

टीम स्क्वाड


आयुष दोसेजा (रिटेन्ड), नितीश राणा, ईशांत शर्मा, हृतिक शौकीन, मयंक गुसैन, शिवांशु वशिष्ठ, अंकित राजेश कुमार, लक्ष्मण, शुभम दुबे, कृष यादव, मनन भारद्वाज, शांतनु यादव, तिशांत डबला, विशाल अभुआ, विकास राणा, अनिरुद्ध चौधरी, अक्षय कपूर, रवनीत तानवान, नमन तिवारी, भगवान सिंह, ऋषभ राणा, कबीर सचदेवा, वेदांत सहवाग

 मैच कहां देखें?

फैंस इस मैच का लाइव आनंद FanCode ऐप और FanCode वेबसाइट पर अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर उठा सकते हैं।

Tags