ENG vs IND 1st T20I : इंग्लैंड में अभिषेक शर्मा का धमाका वेस्टइंडीज के एविन लुईस का महा-रिकॉर्ड ध्वस्त, बने T20I के नए सिक्सर किंग

Abhishek Sharma's explosive show in England: Shatters West Indies' Evin Lewis's massive record, becomes the new 'Sixer King' of T20Is.
 
Abhishek Sharma'

England vs India, 1st T20I  :  इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जा रहे पहले टी20 (T20I) मुकाबले में भले ही भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही हो, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे आज तक दुनिया के बड़े-बड़े पावर हिटर भी नहीं छू सके थे। अभिषेक शर्मा अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन (पूर्ण सदस्य देशों) में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास

मैच के शुरुआती ओवरों में जब संजू सैमसन और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए, तब अभिषेक ने दबाव में आने के बजाय जवाबी हमला बोला। उन्होंने साकिब महमूद की गेंद पर लगातार दो गगनचुंबी छक्के जड़कर अपने टी20 करियर के 100 छक्के पूरे किए।

इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिषेक ने महज 785 गेंदों का सामना किया। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इसके लिए 789 गेंदें ली थीं।

T20I में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के (फुल मेंबर नेशन):

बल्लेबाज का नाम देश गेंदों की संख्या
1. अभिषेक शर्मा भारत 785 गेंदें
2. एविन लुईस वेस्टइंडीज 789 गेंदें
3. फिन एलन न्यूजीलैंड 871 गेंदें
4. टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया 931 गेंदें

महज 20 गेंदों में कूटा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की लय पूरी तरह बिगाड़ दी। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया। आउट होने से पहले अभिषेक ने 245.83 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

हालांकि उन्हें सैम करन ने आउट कर पवेलियन भेजा, लेकिन आउट होने से पहले वह भारत को संकट से निकाल चुके थे। अभिषेक की इस आतिशी पारी की बदौलत भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं।

Tags