England u19 vs india u19 final live score : अंडर-19 विश्व कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 55 गेंदों में जड़ा शतक
20 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वैभव सूर्यवंशी के साथ वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं। भारत को पहला झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा, जो नौ रन बनाकर एलेक्स ग्रीन की गेंद पर आउट हुए।
इससे पहले कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। आयुष और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसे 19वें ओवर में एलेक्स ग्रीन ने तोड़ा। म्हात्रे बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बेन मायेस को कैच दे बैठे।
वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, जो इस टूर्नामेंट में उनका छह पारियों में तीसरा 50+ स्कोर है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने पूरे मैच में आठ से अधिक की रनरेट बनाए रखी। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की यह पारी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बेहद शुभ संकेत मानी जा रही है।
