England vs south africa 3rd odi highlights : इंग्लैंड ने दर्ज की वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 343 रन से हराया

England registered the biggest win in ODI cricket history, defeating South Africa by 343 runs
 
England vs south africa 3rd od

England cricket team vs South Africa National Cricket team match scorecard  :  इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में 343 रन से हराकर नया इतिहास रच दिया। यह जीत रन अंतर के लिहाज से वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 414 रन बनाए और जवाब में अफ्रीकी टीम महज 72 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत जैमी स्मिथ और बेन डकेट ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। स्मिथ ने 62 (48) रनों की दमदार पारी खेली और अर्धशतक जमाया।इसके बाद जैकब बैथेल और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया।

बैथेल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया और 82 गेंदों पर 110 रन बनाए। वहीं, जो रूट ने 96 गेंदों पर 100 रन की पारी खेलते हुए वनडे करियर का 19वां शतक पूरा किया। कप्तान जोस बटलर ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए और टीम को 400 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 414/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी 

415 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लिश गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं सकी। जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने शुरूआती झटके देकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। आर्चर ने 5 ओवर में 4 विकेट चटकाए, जबकि कार्स ने 2 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका ने महज 24 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्करम (0), रयान रिक्लटन (1), वियान मुल्डर (0), मैथ्यू ब्रीट्ज़के (4), ट्रिस्टन स्टब्स (10) और डेवाल्ड ब्रेविस (6) रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में कार्बिन बॉश (20) और केशव महाराज (17) ने थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन पूरी टीम 20.5 ओवर में 72 रन पर ढेर हो गई। कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने यह मुकाबला 343 रन के रिकॉर्ड अंतर से अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका को 317 रन से हराया था।

Tags