England vs sri lanka 42nd match super 8 highlights : इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया

ICC Men's T20 World Cup: England beat Sri Lanka by 51 runs
 
England vs sri lanka
England vs Sri Lanka, 42nd Match, Super 8 Group 2 (Y1 v Y4), ICC Men's T20 World Cup 2026   :  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 42वें मुकाबले में England cricket team ने Sri Lanka cricket team को 51 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह लगातार 12वीं जीत रही।

फिल साल्ट का अर्धशतक बना जीत की नींव

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और कप्तान जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने के बीच Phil Salt ने जिम्मेदारी संभाली और 40 गेंदों पर 62 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे।

लोअर ऑर्डर में Will Jacks ने 14 गेंदों में 21 रन बनाकर अहम योगदान दिया। वहीं हैरी ब्रूक (14), सैम करन (11) और जेमी ओवरटन (10) ने भी छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। श्रीलंका की ओर से Dunith Wellalage ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह रही फ्लॉप

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 34 रन के भीतर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। पाथुम निसंका (9), कामिल मिशारा (6), कुसल मेंडिस (4) और पवन रत्नायके गोल्डन डक पर आउट हुए।मध्यक्रम में दुनिथ वेलालगे, कामिन्दु मेंडिस और Dasun Shanaka ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। शनाका ने 24 गेंदों पर 30 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

गेंदबाजों ने दिलाई आसान जीत

इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा Jofra Archer, Liam Dawson और Adil Rashid ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की इस जीत से टीम का मनोबल काफी मजबूत हुआ है, जबकि श्रीलंका को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए अपनी बल्लेबाजी में बड़ा सुधार करना होगा।

Tags