Australia vs South Africa, 2nd T20I - Live : Glenn Maxwell और Ben Dwarshuis ने South Africa को दिया दूसरा झटका

Australia vs South Africa, 2nd T20I - Live: Glenn Maxwell and Ben Divershuis second jerk to South Africa

 
Maxwell

Australia vs south africa 2nd t20i live streaming : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 12 अगस्त 2025, डारविन के मर्रारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम बराबरी का मौका तलाशते हुए मैदान में उतरी है।

RSA 58/2 (6.2)

  CRR: 9.16

Australia opt to bowl

 

 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मार्करम संभाल रहे हैं। टॉस में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुकाबले की जानकारी

  • तारीख व समय: 12 अगस्त 2025, दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

  • स्थान: मर्रारा क्रिकेट ग्राउंड, डारविन

भारत में लाइव देखने के विकल्प

  • टीवी प्रसारण: भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा।

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप पर मोबाइल और अन्य डिवाइस के माध्यम से मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

टीमों के स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट क्युनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना माफाका, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, रासी वैन डेर डुसन।