Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match : Glenn Phillips के शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया इतने रनों का स्कोर

Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match | पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहले मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत न्यूजीलैंड से है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए तूफानी बैटिंग की। 40 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 207 रन था। यहां से टीम 6 विकेट पर 330 रनों तक पहुंच गई। न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाया।
यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी है।छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ 72 गेंदों पर सेंचुरी लगाई। अपने करियर का 37वां वनडे खेल रहे फिलिप्स ने 56 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाया। अगली 16 गेंदों पर उन्होंने शतक पूरा कर लिया। 74 गेंद पर वह अंत में 106 रन बनाकर नाबाद रहे।
अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के मारे। 7 वें विकेट के लिए उन्होंने मिचेल सैंटनर के साथ 26 गेंद पर 76 रन जोड़े। इसमें सैंटनर का योगदान 5 गेंदों पर 8 रन का ही था।शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर डाला। इसमें उन्हें 25 रन पड़ गए। पहली दो गेंद उन्होंने वाइड डाली।
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने चौका लगाया। अगली दो गेंद पर उन्होंने दो छक्के मारे। चौथी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने शतक पूरा किया। ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने फिर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर फिलिप्स ने एक रन लिया और अपनी टीम को 330 रनों तक पहुंचा दिया।
पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को 10 ओवर में 88 रन पड़े। यह उनके वनडे करियर का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 2023 वर्ल्ड कप के मैच में उन्होंने 90 रन खर्च किए थे।वहीं नसीम शाह ने 10 ओवर में 70 रन खर्च किए। फिलिप्स के अलावा न्यूजीलैंड के लिए डैरेल मिचेल ने 84 गेंद पर 81 रनों की पारी खेली। केन विलियमसन ने 89 गेंदों पर 58 रन बनाए।