केकेसी लखनऊ में सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ

Sundari Devi Inter College Cricket Tournament inaugurated in grand manner at KCC Lucknow
 
Sundari Devi Inter College Cricket Tournament inaugurated in grand manner at KCC Lucknow

दिनांक : 11 फरवरी 2026 आदरणीय महोदय,  श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय, के.के.सी., लखनऊ में आज श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि अभिनव दीक्षित (पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी) के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।

Z  s sn

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिनव दीक्षित ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्रिकेट को केवल खेल नहीं, बल्कि अपना पैशन बनाइए। अपने खेल और अभ्यास में 100 प्रतिशत समर्पण दीजिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को करियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है तथा किसी एक टूर्नामेंट में किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन आपके खेल जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

Znnznsn

समारोह की अध्यक्षता सन्मय शुक्ला, सहायक मंत्री-प्रबंधक, प्रबंध समिति ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हर संभव उत्कृष्ट खेल वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की संयोजिका प्रो. मधु गौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समारोह का संचालन डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने किया, जबकि समापन अवसर पर डॉ. एन. एस. पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिनांक 11 से 14 फरवरी 2026 तक चलने वाले श्रीमती सुंदरी देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के 53वें संस्करण के अंतर्गत आज पहला क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ विश्वविद्यालय एवं मुमताज पीजी कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
Z. S.. s. s
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने मुमताज पीजी कॉलेज को 14.3 ओवर में 47 रनों पर ऑल आउट कर दिया। गेंदबाजी में कुश तिवारी ने चार ओवर में एक मेडन सहित 16 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं मोहम्मद खान ने दो ओवर में एक मेडन देते हुए मात्र एक रन देकर दो विकेट हासिल किए। दिव्यांश चित्रवंशी ने 1.3 ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। बल्लेबाजी में अनुपम पाठक 11 रन नाबाद, मनन 14 रन तथा अनिकेत सिंह 16 रन नाबाद रहे। मुमताज पीजी कॉलेज की ओर से आदित्य प्रताप सिंह ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट तथा पार्थ सिंह ने 1.2 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) का पुरस्कार कुश तिवारी को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष प्रो. शुचि मिश्रा, कला संकाय प्रभारी प्रो. एस. सी. हजेला, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. सुयश शुक्ला, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. दीपिका दयालु, डॉ. मानस मणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags