GT vs MI: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, गुजरात को मिली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी शर्मनाक हार
गुजरात का 'गढ़' ढहा, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
इससे पहले गुजरात टाइटंस को सबसे बड़ी हार का सामना 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ (83 रन) करना पड़ा था, लेकिन मुंबई ने अब उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात के खिलाफ 5 मैचों में मुंबई की यह पहली जीत है। साथ ही, यह आईपीएल इतिहास में केवल 5वां मौका है जब गुजरात की पूरी टीम ऑलआउट हुई है।
तिलक वर्मा का शतक और अश्विनी की घातक गेंदबाजी
-
तिलक का तूफान: पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी (101* रन, 45 गेंद) की बदौलत 20 ओवर में 199/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
-
अश्विनी का 'चौका': 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम मुंबई की सटीक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मुंबई के लिए अश्विनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जिसके चलते गुजरात की टीम महज 100 रनों पर सिमट गई।
200+ स्कोर और मुंबई का अभेद्य रिकॉर्ड
आईपीएल में जब भी मुंबई इंडियंस 200 या उससे अधिक का स्कोर डिफेंड करती है, तो उसे हराना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
-
मुंबई ने अब तक 20 बार 200+ का स्कोर डिफेंड किया है, जिसमें से 19 मैचों में जीत दर्ज की है।
-
रनों के लिहाज से यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में चौथी सबसे बड़ी जीत है।
IPL में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
| जीत का अंतर | प्रतिद्वंदी | वर्ष |
| 146 रन | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2017 |
| 102 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2018 |
| 100 रन | राजस्थान रॉयल्स | 2025 |
| 99 रन | गुजरात टाइटंस* | 2026 |
| 98 रन | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2010 |
प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए मुंबई इंडियंस अब अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की ओर अग्रसर है। गुजरात के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन उनके लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि सीजन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है।
