GT vs SRH IPL Match : गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, SRH ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

GT vs SRH IPL Match: Gujarat Titans Defeat Sunrisers Hyderabad; SRH Sets Embarrassing Record
 
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, 56th Match, Indian Premier League 2026 -  Indian Premier League 2026 के 56वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Sunrisers Hyderabad को करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम ने IPL इतिहास का अपना सबसे कम स्कोर बना दिया।

साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने संभाली गुजरात की पारी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के सामने गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। गुजरात के लिए Sai Sudharsan ने 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि Washington Sundar ने 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से Saqib Hussain और Prafull Hinge ने 2-2 विकेट हासिल किए।

SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह हुई फ्लॉप

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 ओवर से पहले ही 56 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा।82 रन तक पहुंचते-पहुंचते हैदराबाद के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। आखिरकार टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई और IPL इतिहास में अपना सबसे कम स्कोर दर्ज करा बैठी।इससे पहले SRH का न्यूनतम स्कोर 96 रन था, जो उसने 2019 में Mumbai Indians के खिलाफ बनाया था।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन

Shubman Gill (कप्तान), Sai Sudharsan, Jos Buttler (विकेटकीपर), Washington Sundar, Jason Holder, निशांत सिंधु, Rahul Tewatia, Rashid Khan, अरशद खान, Kagiso Rabada, Mohammed Siraj।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

Abhishek Sharma, Ishan Kishan (विकेटकीपर), Heinrich Klaasen, Nitish Kumar Reddy, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, Pat Cummins (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, Saqib Hussain।

Tags