Happy Birthday to one of the Greatest cricketers of all time Shane Warne

Happy Birthday to one of the greatest cricketers of all time Shane Warne
Happy Birthday Shane Warne
Happy Birthday Shane Warne : Australia के सबसे ज्यादा और दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले Shane Warne  का जन्म 13 सितंबर, 1969 और देहांत 4 मार्च, 2022 को हुआ था। आज उनका 54वां जन्मदिन है।  shane warne cricket इतिहास के एक महान लेग स्पिन गेंदबाज थे। उनका करियर काफी शानदार रहा था। गेंद के साथ उनकी जादूगरी को आज भी सराहा जाता है। उन्होंने अपने करियर कुल 145 टेस्ट मैच खेले थे और 25.41 की औसत से 708 विकेट चटकाए थे। 
 

उनका एक पारी में सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन 71 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था, जबकि एक मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन 128 रन देकर 12 विकेट लेना रहा था। इस दौरान उन्होंने 37 बार 5 विकेट और दस बार 10 विकेट लिए थे।

दाएं हाथ के स्पिनर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 194 वनडे मैच भी खेले थे, जिनकी 191 पारियों में 25.73 की औसत और मात्र 4.25 की इकोनॉमी रेट से कुल 293 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था।

shane warne cricket को IPL  में भी हमेशा याद किया जाता है, क्योंकि IPL के पहले सीजन यानी 2008 में सबसे पहली बार ट्रॉफी उठाने वाले इंसान और कप्तान वॉर्न ही थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में IPL के पहले सीजन में Rajasthan Royals as champions  बनाया था।

Share this story