हरभजन सिंह ने कांग्रेस में जाने से किया इंकार
Wed, 21 Dec 2016
पंजाब-विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत बड़े बदलाव की ओर है। क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के कांग्रेस में आने की खबरों के बीच अब हरभजन सिंह भज्जी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरभजन सिंह पंजाब में जालंधर सीट से कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।वहीं, कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का हरभजन सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस ज्वॉइन करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। और मुछे पोलिटिक्स में जाने का कोई मन नही और ये अफवाह फैलाना बंद कर दें।
