Harry Brook Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक शतक

Harry Brook Century: Captain Harry Brook's historic century in the T20 World Cup 2026
 
<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr">Story of the England vs Pakistan match-Usman Tariq paused while bowling,Agha ji paused him from the bowling and Harry Brook probably paused the Pakistan&#39;s campaign in the T20 World cup.<a href="https://twitter.com/hashtag/PAKvsENG?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#PAKvsENG</a> <a href="https://t.co/C4W9Mb6nuO">pic.twitter.com/C4W9Mb6nuO</a></p>&mdash; Sunny (@sunnypandey92) <a href="https://twitter.com/sunnypandey92/status/2026385897697267904?ref_src=twsrc%5Etfw">February 24, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

England vs Pakistan, 45th Match, Super 8 Group 2 (Y1 v Y3), ICC Men's T20 World Cup 2026  :  ICC Men's T20 World Cup में इंग्लैंड के कप्तान Harry Brook ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विस्फोटक शतक जड़कर इतिहास रच दिया। ब्रूक ने अपनी सेंचुरी महज 50 गेंदों में पूरी की और 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के साथ ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए। इससे पहले किसी भी टीम के कप्तान ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तीन अंकों का आंकड़ा नहीं छुआ था।

क्रिस गेल की बराबरी

ब्रूक का यह शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज Chris Gayle की बराबरी की। गेल ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है, जब उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 47 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।


टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

  • 47 गेंद – Chris Gayle बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016

  • 50 गेंद – Chris Gayle बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2007

  • 50 गेंद – Harry Brook बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026*

  • 51 गेंद – Brendon McCullum बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले, 2012

कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी

ब्रूक ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी उनके नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2010 संस्करण में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे। हाल ही में 2026 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के स्टैंड-इन कप्तान Lorcan Tucker ने ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। वहीं Rohit Sharma ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के रूप में 92 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर

  • 100 रन – Harry Brook बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026*

  • 98 रन – Chris Gayle बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010

  • 94* रन – Lorcan Tucker बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026

  • 92 रन – Rohit Sharma बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2024

Tags