ICC Cricket World Cup 2023 INDvsAUS : Rahul और Kohli के अर्धशतक के बदलौत Team India ने Australia को 6 विकेट से हराया 

ICC Cricket World Cup 2023 INDvsAUS Team India defeated Australia by 6 wickets due to half-centuries from Rahul and Kohli
g
ICC Cricket World Cup 2023 INDvsAUS :India  ने अपने पहले मैच में Australia को छह विकेट से हरा दिया है। Australia  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में India  ने चार विकेट खोकर 201 रन बना लिए और अपने World Cup अभियान का विजयी आगाज किया।

Also Read - ICC World Cup 2023 RSA vs SL : South Africa ने Sri Lanka 102 रनों से हराया

India  ने Australia  को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मैच में India  की जीत के हीरो लोकेश राहुल और विराट कोहली रहे। दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए। राहुल ने नाबाद 97 और कोहली ने 85 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपना खाता खोल पाए। उन्होंने 11 रन बनाए। 

t

Also Read - भारत में नंबर 1 पैसा कमाने वाला ऐप कौन सा है जानिए

Australia  के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया। बल्ले के साथ Australia के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वॉर्नर ने भी 41 रन की पारी खेली। अंत में स्टार्क ने 28 रन का योगदान दिया। India  के लिए Ravindra Jadeja  ने तीन विकेट लिए। Kuldeep Yadav और Jasprit Bumrah  को दो-दो विकेट मिले। Siraj, Hardik और  Ashwin ने एक-एक विकेट लिया इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने दो अहम अंक हासिल कर लिए हैं। अंक तालिका में India  पांचवें स्थान पर आ गई है। भारत का अगला मैच 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के साथ होगा।

g

Also Read - पाकिस्तान ने भारत-अमेरिका संयुक्त बयान को अनुचित, एकतरफा बताया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद स्मिथ और वॉर्नर ने 69 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला, लेकिन कुलदीप ने वॉर्नर को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्मिथ और लाबुशेन ने 36 रन जोड़े, लेकिन जडेजा ने स्मिथ को 46 और लाबुशेन को 27 के स्कोर पर आउट किया।

Also Read - ICC World Cup 2023 ENG vs NZ : Rachin Ravindra और Devon Conway के शतक से New Zealand ने England को 9 विकेट से हराया

 उन्होंने एलेक्स कैरी को खाता तक नहीं खोलने दिया और 119 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कुलदीप ने मैक्सवेल को 15 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। जल्द ही ग्रीन भी आठ रन के स्कोर पर अश्विन का शिकार बन गए। कमिंस 15 और जैंपा छह रन बनाकर आउट हुए। अंत में मिचेल स्टार्क ने 28 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 199 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

ह

Also Read - भारत हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के ग्रुप सी में कोरिया, स्पेन और कनाडा के साथ

200 रन का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। दो रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर अपना खाता तक नहीं खोल सके। स्टार्क ने ईशान किशन और हेजलवुड ने रोहित, श्रेयस को अपना शिकार बनाया। इसके बाद कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली। 12 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान भी मिला। इसके बाद इन दोनों ने पीछे मुडकर नहीं देखा। दोनों ने अपने अर्धशतक लगाए और शतकीय साझेदारी की। इसके बाद भी क्रीज पर जमे रहे। कोहली अपने शतक से चूके और 85 रन के स्कोर पर हेजलवुड का तीसरा शिकार बने। इसके बाद राहुल ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मैच खत्म किया। हालांकि, वह भी अपने शतक से चूक गए और 97 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने तीन और स्टार्क ने एक विकेट लिया।

Share this story